नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 25वीं बैठक सम्पन्न

कोरबा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनवार्ता,,,हिन्दी एक सहज, सरल तथा आसानी से समझ में आने वाली भाषा है । आज़ादी मिलने पर हिन्दी को राजभाषा बनने का गौरव मिला था । इसके प्रचार-प्रसार की दिशा में बहुत सारे प्रावधान, नियम, अधिनियम आदि बनाए गए हैं । इन प्रावधानों का अनुपालन हम सभी की ज़िम्मेदारी है । सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें हिन्दी के प्रति ज़िम्मेदारी निभाते हुए इसे निरंतर आगे बढ़ाते रहना है । उक्त उद्गार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोरबा की 25वीं बैठक में समिति अध्यक्ष राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा ने व्यक्त की । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोरबा की की 25वीं बैठक एनटीपीसी के प्रशासनिक भवन स्थित परियोजना प्रमुख सम्मेलन कक्ष में सम्पन्न हुई ।

बैठक में राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम, रिपोर्ट का प्रेषण, प्रयोग, प्रचार-प्रसार तथा कार्यान्वयन के विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही न्यू इंडिया इन्शुरेंस तथा भारतीय डाकघर के राजभाषा प्रगति की समीक्षा भी की गई । बैठक आरंभ होने से पूर्व एनटीपीसी के मानव संसाधन प्रमुख श्री शशि शेखर ने समिति अध्यक्ष सहित भारत सरकार के विभिन्न कार्यालयों से पधारे कार्यालय प्रमुखों और हिन्दी अधिकारियों/प्रभारियों का स्वागत करते हुए राजभाषा हिन्दी की गतिविधियों से अवगत करवाया ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष श्री राजीव खन्ना, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी कोरबा ने सभी सदस्य-कार्यालय के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज नराकास कोरबा की 25वीं बैठक हो रही है ।

नराकास के माध्यम से हमें आपसी विचार-विमर्श करने के साथ ही एक-दूसरे से मिलने और समझने का मौका मिलता है । हमें आज की बैठक में हुई चर्चाओं पर ध्यान देते हुए राजभाषा संबंधी नियमों, नीतियों तथा प्रावधानों को गंभीरता से लेते हुए हिन्दी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को गति प्रदान करना है । श्री खन्ना ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हम राजभाषा हिन्दी को एक नई दिशा देने में सफल होंगे ।

इस बैठक में विभिन्न सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख और राजभाषा पदाधिकारी उपस्थित थे । बैठक की कार्यवाही का संचालन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव पवन कुमार मिश्र, प्रबन्धक (राजभाषा) एनटीपीसी, कोरबा ने किया ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now