छत्तीसगढ़ जनवार्ता
बिलासपुर/ दिनांक 22.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरा में कुछ लोगो के द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुआ उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा रेड कार्यवही करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं निरी. कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर होटल टाईम स्क्वेयर में रेड कार्यवाही किया जहां पर उक्त आरोपीगणो के द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे थे जिसे तत्काल घेराबंदी कर आरोपीगणो को पकडा गया है आरोपी गणो के पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी कुल 516000 रूप्ये को जप्त कर विधीवत् कार्यवही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर 681 राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।











