अवैध शराब बिक्री करने वालो पर तखतपुर पुलिस का प्रहार जारी!*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। आज दिनाँक 22.06.2025 को एक व्यक्ति ग्राम मोढे मनियारी नदी पुल के पास अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति अर्चना झा व श्रीमान एस डी ओ पी महोदया नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर् पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए *रतन लाल सोनवानी पिता रूपदास सोनवानी उम्र 40 साल निवासी ग्राम छिरहापारा (पचबहरा) तखतपुर* को पकड उसके कब्ज से 12 लीटर हाथ भटठी का कच्ची महुआ शराब‍ कीमती 2400 रू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जाता है। एवं इसी क्रम मे ग्राम नगोई एनीकट के पास रेड कार्यवाही कर आरोपी *रोहीत कुमार सोनवानी पिता स्व अश्वनी सोनवानी उम्र 32 साल निवासी ग्राम ढनढन* के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

*उक्त कार्यवाही मे- थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, सउनि.रमेश ओरके प्र0आर0 रामायण सिंह आरक्षक आशीष वस्त्रकार, रवि श्रीवास , सुनील सूर्यवंशी, कलेश्वर यादव का विशेष योगदान रहा।*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now