छत्तीसगढ़ जनवार्ता
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भरत लाल खुटे निवासी ग्राम पुरेना थाना तखतपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 13.05.2025 की दरमियानी रात कोई चोर उसके घर के अंदर घुसकर कमरे मे रखे मोबाईल फोन व बिजली फिटींग हेतु लाये तार को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तखतपुर अनिल अग्रवाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते सायबर सेल के माध्यम से चोरी के मोबाइल का लोकेशन लेकर संदेही राजकुमार भारती एवं रमाकांत बंजारे को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन व 04 बंडल बिजली फिटींग तार को बरामद कर जब्त् किया गया,
दोनो आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अपराधिक तत्वों पर तखतपुर पुलिस का प्रहार जारी है











