दैहानपारा देवनगर कोनी के किराना दुकान से अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी अशोक वर्मा गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोनी क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री को अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तारतम्य में आज दिनांक 18.06.2025 को मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति दैहानपारा देवनगर कोनी में अपने किराना दुकान में रखे 50 नग देशी प्लेन मदिरा, अवैघ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक को दिया गया जिस पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर श्री श्री अक्षय कुमार साबद्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति को पकडने हेतु लगाया गया, मुखबीर के सूचना पर तत्काल मौके पर पहॅुच कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकडा गया पुछताछ पर अपना नाम अशोक वर्मा पिता लखन वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी दैहानपारा देवनगर कोनी का रहने वाला बताया आरोपी अशोक वर्मा के किराना दुकान में तलाशी कार्यवाही कर उसके कब्जे से 50 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी में 180 ML भरा हुआ जुमला 9000 MLडस् किमती 4000 रूपये को एक नीले रंग के थैला में छुपाकर रखा था जिसे बरामद कर जप्ती कार्यवाही किया गया, आरोपी अशोक वर्मा पिता लखन वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी दैहानपारा देवनगर कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
उक्त अवैध शराब बिक्री की धरपकड़ कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोनी श्री राहुल तिवारी एवं प्रधान आरक्षक अशफाक अली, आरक्षक भास्कर साहू ,आरक्षक उदय पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now