कोरबा छत्तीसगढ़
बांकीमोगरा:
नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा के पति विकास झा पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीण दिनेश कुमार यादव ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें राखड़ डालने की अनुमति (NOC) प्राप्त होने के बावजूद, विकास झा ने उन्हें जबरन काम रोकने के लिए धमकाया।
पीड़ित दिनेश यादव का कहना है कि विकास झा ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनकी जेसीबी मशीन में पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी भी दी। यह घटना बांकीमोगरा क्षेत्र में सामने आई है, जहां लंबे समय से राखड़ के निपटान को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।
दिनेश यादव ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास झा अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
