अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर बेलगहना पुलिस का प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। के परिपालन में आज दिनांक 02.06.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुलूफ में महेश कुमार धनुहार अपने घर के बाड़ी नाला में कच्ची महुआ शराब रखा हैँ, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम तुलूफ में रेड कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब पर रेड कार्यवाही कर आरोपी महेश कुमार धनुहार पिता सजन सिंह धनुहार उम्र 28 वर्ष निवासी तुलूफ दैहानपारा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 1500 रु व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बर्तन को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी को 02.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार क़र न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाएगा। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप राज सिंह के मार्गदर्शन में HC नरेंद्र पात्रे, आरक्षक ईश्वर नेताम, राकेश पोर्ते, म आर किरण राठौर की विशेष भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now