सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी चढ़ा कोटा पुलिस के हत्थे*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय के एन. सी. आर. बी. नई दिल्ली से प्रेषित साइबर टीप लाइन के माध्यम से आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया साइट फेसबुक एवं गूगल में महिला एवं बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड किया गया है। जिस पर निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में साइबर सेल बिलासपुर के साथ सामंजस्य स्थापित कर आरोपी के मोबाइल लोकेशन का पता कर आरोपी संजीत कुमार उर्फ सोनू रात्रे पिता स्व. राज कुमार रात्रे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोकबंद थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now