कोरबा छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार के अवसर पर आयुष विभाग कटघोरा द्वारा दर्री जोन में एक विशेष आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी आयुष चिकित्सकों की टीम ने नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें विभिन्न रोगों के लिए प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक उपचार सुझाए। सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, पाचन समस्याएं व अन्य आम बीमारियों के लिए दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को जनसामान्य तक पहुंचाना और लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही,
सुशासन तिहार के इस आयोजन ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि लोगों को आयुर्वेद के महत्व से भी अवगत कराया।










