महतारी वंदन योजना के कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव को जारी किया गया चेतावनी पत्र*

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 01 मई 2025/श्री पवन कुमार राठिया,सचिव ग्राम पंचायत सोलवां, जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा ग्राम पंचायत सोलवां के आश्रित ग्राम छुईढोढ़ा की महिलाओं के द्वारा महतारी वंदन योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाईन एंट्री नहीं कराये जाने के कारण लगभग 40 पात्र हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री राठिया सचिव ग्राम पंचायत सोलवां का कार्य अत्यंत निराशाजनक है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग के द्वारा पवन कुमार राठिया सचिव ग्राम पंचायत सोलवां, जनपद पंचायत कोरबा को महतारी वंदन योजना के कार्य में लापरवाही बरतने एवं सचिव पदीय कर्तव्यों में उदासीनता के फलस्वरूप भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने हेतु चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now