अवैध कबाड़ पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

कोरबा (छत्तीसगढ़)

कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ व्यापार पर नियंत्रण हेतु दो महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ की गईं:

. अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्यवाही एवं वाहन जप्ती

दिनांक 23 अप्रैल 2025 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रताखार, कोरबा स्थित मुकेश कबाड़ी की दुकान से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ चोरी का लोहा, टीन व अन्य मिश्रित धातु सामग्री को एक वाहन में लोड कर कहीं खपाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा राताखार स्थित कबाड़ दुकान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम राजेश कुमार उपाध्याय, पिता मनहरण लाल उपाध्याय, उम्र 48 वर्ष, निवासी राताखार कोरबा बताया।

राजेश ने बताया कि वह मुकेश साहू की कबाड़ दुकान में मजदूरी व देखरेख का कार्य करता है। मौके पर खड़ा टाटा छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-12 AB-6488 में लगभग 2 टन अवैध कबाड़ लोड था। पूछताछ पर कोई वैध बिल या परमिट प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने वाहन व कबाड़ सामग्री को धारा 94 बीएनएसएस एवं 106 बीबीएनएसएस के तहत जप्त किया।

. गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी पर कार्यवाही

आवेदक रवि साहू, पिता विनोद साहू, निवासी राताखार, द्वारा थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 08 अप्रैल 2025 को गोदाम किराए पर लेने के दौरान मुकेश साहू ने उन्हें अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थी के आवेदन के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 292/25, धारा 296, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी गई है|

कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now