रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

 

रतनपुर, बिलासपुर।
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के निर्देशों के तहत रतनपुर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 52 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तुलेश कश्यप (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि भेड़ीमुड़ा, रतनपुर का निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक लखराम शराब भट्ठी से बिना नंबर की सफेद स्कूटी में भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम नवापारा रतनपुर पुल के पास संदिग्ध स्कूटी को रोका। पुलिस को देखते ही स्कूटी पर सवार एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूटी चला रहे तुलेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से 52 पाव देशी प्लेन शराब (मूल्य लगभग 4160 रुपये) बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टीवा स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में यह सफलता मिली।

इस कार्रवाई में सउनि. प्र.आर. कौशल खुटे, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, संजय यादव और नरेश पोर्ते की विशेष भूमिकारही

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now