नाबालिक को बहला फुसलाकर अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा नाबालिक बालिका को तत्काल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने दिये गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री अनुज कुमार एसीसीयू एवं नगर पुलिस अधीक्षक  चकरभाठा श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू द्वारा सायबर सेल बिलासपुर की मदद से लोकेशन लेकर टीम खरसिया जिला रायगढ रवाना किया गया जहां आरोपी मन्नु सारथी के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाये। घटना के संबंध में आरोपी से पुछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर, आरक्षक रामकुमार बघेल की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now