ऑनलाइन गेमिंग सट्टा पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’

बिलासपुर छत्तीसगढ़

*विवरण -* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देश पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ’’प्रहार’’ के तहत् जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कडी में ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म के विरूद्ध थाना सरकण्डा क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की गई। बिलासपुर एवं आस-पास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर रूपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर व थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी सुरेष प्रजापति को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जो बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था लगभग एक माह से बिलासपुर में रहकर ठिकाना बदल बदल कर ऑनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था आरोपी के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री 03 नग एल.ई.डी. टी.वी., 16 नग मोबाइल, 02 नग लैपटॉप, 02 नग सी.पी.यू., 02 नग प्रिंटर, 01 नग राउटर अथवा नेटबॉक्स, 30 नग से अधिक फर्जी सिम, 07 नग बैंक पासबुक, 02 नग चेक बुक, 14 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपये के ऑनलाईन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज एवं नगदी रकम 01,80,000 रू, है बरामद किया गया।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल, निरी. निलेश पाण्डेय, थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. उप निरी. अजहररूद्दीन (ए.सी.सी.यू.), उप निरी. उप निरी. व्यास नरायण बनाफर सउनि शैलेन्द्र सिंह प्र.आर. म.प्रआर. 119 संगीता नेताम, आर. संजीव जांगडे, राकेश यादव थाना सरकण्डा एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के प्र.आर. आतिश पारिक आर. अभिजित डाहिरे एवं मुकेश वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now