कोरबा छत्तीसगढ़
कटघोरा :आग कब, कहां और कैसे लग जाए और अपना विकराल रूप धारण कर ले कोई नहीं कह सकता, उससे होने वाले नुकसान से हम सभी अवगत हैं। इसी संदर्भ में आज फायर ब्रिगेड (छ ग शासन) के सुरक्षा कर्मियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में हॉस्पिटल के सभी स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई की अगर कहीं हॉस्पिटल में आग लगती है तो कैसे बुझाना है, मरीजों को सुरक्षित कैसे बाहर निकालना है और खुद भी कैसे बचना है ये भी बताया गया।

बताया गया कि आग भी कई तरह की लग सकती है और उनके बुझाने के तरीके भी अलग अलग होते हैं जैसे नॉर्मल कपड़ों, लकड़ियों में लगी आग, पेट्रोलियम के फैलाव में आग, जंगल के सूखे पत्तों की आग आदि। आग बुझाने के लिए कब पानी का उपयोग करना है, कब पानी और झाग का उपयोग करना है, रात में आग लगने के दौरान लाइट चली गई तो क्या करना है, इस प्रकार बहुत कम समय में बहुत कारगर और उपयोगी बातों से सुरक्षा कर्मियों ने अवगत कराया।










