बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कि दिनांक 11.03.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई वालिया गली पेंडलवार अस्पताल के पीछे तोरवा में बलराज ध्रुव उर्फ गोलू नामक व्यक्ति स्टीलनुमा लोहे का चाकू दिखाकर आमजनों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर वालिया गली पेंडलवार अस्पताल के पीछे तोरवा से आरोपी बलराज ध्रुव उर्फ गोलू को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से स्टीलनुमा लोहे का चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।











