35 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक  के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ACCU एवम सीएसपी महोदया चकरभाठा बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब, एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना चकरभाठा से टीम तैयार कर आज दिनांक 11.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम छतौना में आरोपी लक्ष्मी प्रसाद धुरी के कब्जे से *35 पाव देशी शराब 6.3लीटर कीमती 3150₹* एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त *मोटर साइकिल CG 10BX5067 कीमती 80000₹* को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है.
इस कार्यवाही में *प्र आर प्रभाकर सिंह, अमर चंद्रा, आर भागवत चंद्राकर* का विशेष योगदान रहा.

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now