बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि भारत माता स्कूल के सामने तिराहा के पास रेल्वे स्टेशन जाने के मार्ग में सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर चाकू को लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार द्वारा हमराह स्टाफ के तत्काल मौके पर पहुचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर दौडाकर पकडा गया। आरोपी के डीकेश्वर राव पिता के. जनार्दन राव उम्र 24 वर्ष सा. आरपीएफ कालोनी बुधवारी बाजार थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, सउनि उमेश उपाध्याय आर. मुरली भार्गव, भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा।











