बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर तलवार को लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार द्वारा हमराह स्टाफ के तत्काल मौके पर पहुचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी नीरज ताम्बे पिता राजू ताम्बे उम्र 29 वर्ष सा. विद्या नगर शिव मंदिर के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से एक नग तलवार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, सउनि संजय शर्मा आर. मुरली भार्गव, भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा।











