बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.2025 को थाना यातायात एवं सरकण्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना अजाक के पास वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति कार्टून में गांजा रखकर उड़िसा से कोटा जाने वाले हैं उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार, डीएसपी ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति का इंतजार किया जा रहा था कि होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी डब्ल्यू 9342 में सवार दो व्यक्ति आते हुये दिखे जिसमें पुलिस को देख पीछे बैठा व्यक्ति मोटर सायकल से कूदकर भाग गया, मोटर सायकल चालक को पकड़कर विधिवत् तलाशी लेने पर कार्टून में रखे 7 पैकेट एवं मोटर सायकल के सीट के नीचे रखे 3 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसे विधिवत् तौल करने पर कुल 10 किलो 700 ग्राम गांजा जुमला किमती 150000रू एवं मोटर सायकल तथा मोबाईल बरामद हुआ। मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर संदीप वर्मा निवासी गनियारी के कहने पर अपने साथी समीर वर्मा के साथ उड़िसा से गांजा लाकर संदीप वर्मा को देना जिसके बदले संदीप वर्मा द्वारा एक बार लाने पर 2000रू, मजदूरी देना बताया, जिससे विधिवत् कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विकास वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, आरोपी संदीप वर्मा एवं समीर वर्मा दोनो निवासी ग्राम गनियारी थाना कोटा का पतासाजी जारी है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाती है।











