*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पीताम्बर साहू निवासी अशोक नगर सरकण्डा का दिनांक 05.03.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 22.02.2025 को प्रयागराज उत्तरप्रदेश कुम्भ स्नान करने परिवार सहित गया था, जो वापस आकर देखे तो ताला टूटा हुआ था मकान के अंदर जाकर देखे तो अन्दर का सभी सामान अस्त व्यस्त था एवं आलमारी का लाकर टूटा हुआ था जिसे चेक करने पर आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, कान का टाप्स, सोने का फूली, चांदी के पायल, चैन, अंगूठी एवं अन्य जेवर किमती 115000रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान आज दिनांक 06.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि विशु श्रीवास सोने चांदी के जेवर आशुतोष तिवारी के पास बिक्री किया है, उक्त सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम तैयार कर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार विशु श्रीवास को घेराबंदी कर उसके सकुनत पर पकड़ कर पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर में सोने चांदी के जेवर को चोरी कर आशुतोष तिवारी के पास बिक्री करना बताने पर आशुतोष तिवारी के सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर चोरी की मशरूका विशु श्रीवास से खरीदी करना बताते हुये चोरी की खरीदी हुई मशरूका बरामद कराया, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी विशु श्रीवास एवं आशुतोष तिवारी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now