देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रीय योगदान को याद किया।

कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा:- देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्मरण जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आज उनकी पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पार्टी जनों ने डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रीय योगदान को याद किया।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने जिम्मेदारी पूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। इस दौरान उन्होने अपनी विशिष्ट क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया। वे अपने योगदान के माध्यम से देशवासियों के हृदय में सदियो तक जीवंत बने रहेगें।
ब्लॉक कांग्रेस कोरबा अध्यक्ष संतोष राठौर ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रोशनी डालते हुए उन्हें कुशल राजनेता, प्रशासक, दूरदृष्टा और इनसे परे सबसे बेहतर इंसान निरूपित किया। उन्होने कहां डॉ. प्रसाद ने नये भारत के प्रथम संवैधानिक प्रमुख के रूप में जिस तरह गुरूत्तर दायित्व निभाया, वह हर युग के लिए प्रेरणादायी होगा।
कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बंटी शर्मा ने कहा कि देश को आजादी के बाद इसे कई मायनो मे नयी चुनौतियो से निपटना था। इस दिशा मे हमारे राष्ट्रपति ने पूरी दृढ़ता से काम किया और भारत को नयी पहचान दी।
कोरबा जोन अध्यक्ष सुरेश पटेल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ प्रसाद ने भारत के लिए जो योगदान दिया है, वह नयी पीढ़ी के लिए मिसाल है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अविनाश बंजारे, राजेश यादव, अवधेश कुमार, अनुराग चौधरी, सुरेश कुमार अग्रवाल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें स्मरण कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया!
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now