बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् शहर मे हो रही चाकू बाजी की घटनाओ को रोकने हेतु लगातार सरप्राइज़ चेकिंग के निर्देश दिए गए थे परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक रजनीश सिंह द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखकर संदिग्धों की सरप्राइज चेकिंग की जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 26.02.2025 को चेकिंग दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा काली मंदिर के सामने मन्नाडोल रोड के पास घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उस आरोपी के कब्जे से एक चापडनुमा चाकु जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं !











