कोरबा छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत धनगांव के नव-निर्वाचित सरपंच कलेश सिंह कँवर ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद समस्त ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीत है, और यह जनता के विश्वास व सहयोग का परिणाम है।
जनता को दिया विश्वास का संदेश
कलेश सिंह कँवर ने कहा कि वे हमेशा गांव के विकास और जनता की भलाई के लिए समर्पित रहेंगा । उन्होंने वादा किया कि वे पारदर्शी प्रशासन और निष्पक्ष विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगा ।
जनता से मांगा सहयोग
उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को सफल बनाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे गांव को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने में उनका साथ दें।










