तिलाईडांड की जनता का अपार समर्थन, दिगपाल सिंह (गोलू भाई) निर्वाचित सरपंच

कोरबा छत्तीसगढ़

तिलाईडांड की जागरूक जनता ने एक बार फिर योग्यता, संघर्षशीलता और ईमानदारी को प्राथमिकता देते हुए दिगपाल सिंह गोलू भाई को ग्राम पंचायत तिलाईडांड का सरपंच चुनकर विकास की दिशा में नया कदम बढ़ाया है ग्रामवासियों द्वारा मिले अपार समर्थन और विश्वास के लिए उन्होंने तहेदिल से आभार व्यक्त किया है और यह भरोसा दिलाया है कि वे तिलाईडांड को एक विकसित और सशक्त पंचायत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए दिगपाल सिंह गोलू भाई ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं बल्कि तिलाईडांड के हर नागरिक की है जिन्होंने विकास के पक्ष में अपनी मजबूत भूमिका निभाई है यह जीत एक नई सोच और नई दिशा की शुरुआत है जो हमारे ग्राम को उन्नति की ओर ले जाएगी मैं इस विश्वास को और मजबूत करूंगा और गांव के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता सड़क बिजली पानी रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन स्तर मिल सके

उन्होंने कहा कि उनका सपना एक आदर्श ग्राम पंचायत का निर्माण करना है जहां हर व्यक्ति को अपनी मूलभूत सुविधाएँ सहज रूप से उपलब्ध हो सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचे और पंचायत का हर नागरिक आत्मनिर्भर बने उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा गांव की उन्नति और बेहतरी के लिए समर्पित रहेंगे और अपने कार्यों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे

डिगपाल सिंह गोलू भाई ने कहा कि यह जीत संघर्ष और समर्पण की जीत है जनता के विश्वास की जीत है और ईमानदार नेतृत्व की जीत है उन्होंने कहा कि तिलाईडांड की जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाएँगे पंचायत के हर कोने तक विकास की रोशनी पहुंचे इसके लिए वे दिन-रात मेहनत करेंगे

उन्होंने अपने सभी मतदाताओं समर्थकों सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे ग्राम की जीत है और वे जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे उन्होंने कहा कि जब पूरा गाँव एक साथ आगे बढ़ेगा तो तिलाईडांड विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा यह सिर्फ एक चुनाव नहीं था बल्कि यह तिलाईडांड के उज्जवल भविष्य की नींव रखने का संकल्प था जिसे वे पूरे समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करेंगे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now