मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपियों पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुमीत कुमार यादव पिता स्व. राम रतन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मगरपारा चौक यादव गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर ने दिनांक04.01.24 थाना सिटी कोतवली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिम्स अस्पताल बिलासपुर से प्रार्थी की मोटर पल्सर क्रमांक-CG10 / BK5402 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 10 / 24 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में माल मशरूका की लगातार पतासाजी की जा रही थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के द्वारा चोरी के प्रकरणों में गंभीरता से पतासाजी कर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी राहुल यादव एवं हरिष मरकाम को गोंडपारा से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो प्रकरण की मशरूका मोटर सायकल पल्सर एक वर्ष पूर्व के चोरी करना जिसे हरिष मरकाम द्वारा उपयोग करना एवं एवं अन्य मोटर एचएफ डीलक्स क्रमांक – AP09/CA9774 को मुंगेली नाका संजय तरूण पुषकर बाजयपी मैदान से दिनांक 12.02.25 को चोरी करना जिसे आरोपी राहुल यादव के द्वारा उपयोग करना बताया गया आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों से जप्ती कार्यवाही की गई मोटर सायकल पल्सर को मुल अपराध में जप्ती सुमार किया गया है एवं आरोपियों से मोटर पल्सर क्रमांक – CG10/BK5402 एचएफ डीलक्स क्रमांक – AP09/CA9774 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध इस्त क्रमांक- 07/25 धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस / 303 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है एवं आरोपियों को अप.क्र. – 10/24 धारा 379 भादवि के तहत दिनांक 14.02.25 को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई हैं

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर कृष्ण कुमार हमराह स्टॉफ आर. टंकेश साहू, धनेश के विशेष योगदान रहा है ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now