लखन के लहर में भाजपा की संजू देवी 52 हज़ार मतों से जीतीं, 52 पार्षद भी जीते*

कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। कोरबा नगर निगम में भाजपा ने जीत का आज रिकॉर्ड बना दिया। 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई। वहीँ भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें। रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया की इस चुनाव में भाजपा का, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, मंत्री ने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर ऐसा लहर लाया जिसके आगे कांग्रेस दूर दूर तक नहीं टिक सकी।
कांग्रेस इस चुनाव में हार तो पहले से मान बैठे थे, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी हार की कल्पना तक नहीं की थीं। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं. दूसरे चरण में 22 हज़ार वोट से भाजपा ने लीडली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हज़ार मतों का विशाल अंतर से जीत हासिल की।
0 एक साल के विकास कार्य पर जनता ने लगाई मुहर
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा शहर में एक साल मे हुए विकास कार्यों पर जनता जनार्दन ने मुहर लगाई है। बीते 10 वर्षों में शहर में निगम के कामकाज से शहर मे आक्रोश था। मंत्री श्री देवांगन ने एक साल में सभी विकास कार्यों को गति दी। 400 करोड़ के कार्य शुरू हुए। यही वजह है की वार्डों में भाजपा की महापौर ओर पार्षद प्रत्याशी को एकतरफा वोट मिले।
0 लगातार तीन चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत से सन्देश साफ, कांग्रेस नापसन्द
बीते तीन चुनाव विधानसभा में, फिर लोकसभा में 50 हज़ार से लीड ओर अब निगम चुनाव में 52 हज़ार से अधिक वोटों से भाजपा की जीत से एकतरफा सन्देश जनता ने दिया हैं की अब कोरबा शहर में कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now