कोरबा ब्रेकिंग: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत

कोरबा ब्रेकिंग

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ के कोरबा क कलमीडुग्गु से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की एक बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालु:

1. ईश्वरी प्रसाद जायसवाल

2. संतोष सोनी

3. भागीरथी जायसवाल

4. सोमनाथ

5. अजय बंजारे

6. सौरभ कुमार सोनी

7. गंगा दास वर्मा

8. शिवा राजपूत

9. दीपक वर्मा

10. राजू साहू

 

कैसे हुआ हादसा?
घटना प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में मनु के पूरा गांव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर हुई। बोलेरो में सवार श्रद्धालु गहरी नींद में थे, तभी सामने से आ रही बस से बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार सभी श्रद्धालु फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now