राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी

कोरबा छत्तीसगढ़

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस सूचना के आधार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना एवं सीएसईबी चौकी पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें राज होटल में 4 पुरुष एवं महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, वहीं सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। इसके अतिरिक्त 2 अन्य महिलाएं भी संदिग्ध अवस्था मे मिली।

जांच में पाया गया कि इन दोनों स्थानों पर मिली महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं रायपुर की निवासी हैं।

पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now