थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी रकम 85 हजार, एक नग मोबाइल कीमती 10 हजार, चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का विवरण – इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी गुलशन जैसवानी पिता रमेश लाल जैसवानी निवासी वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा द्वारा दिनांक 10.07.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया की किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे नगदी रकम 85000 रुपए एक नग सोने की बाली कीमती 10000 एक नग रियल मी मोबाइल कीमती 10000 रुपए को चोरी कर ले गया है। मुखबिर सूचना संदेही संजय नेताम पिता मनीराम नेताम उम्र 25 वर्ष निवासी अचानकपुर वार्ड क्रमांक 05 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरी से प्राप्त नगदी रकम को अपने मैजिक डीजल ऑटो का किस्त पटाने में खर्च कर मोबाइल में अपना सिम डालकर स्वयं उपयोग करना बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग रियल मी मोबाइल एवं एक नग मैजिक डीजल ऑटो को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बिल्हा के समक्ष पेश किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now