कल विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा। बुधवार को कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित विशाल आमसभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संबोधित करेंगे।
घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित आम सभा प्रातः 10बजे प्रारंभ होगी। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ेगी। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। विशाल आमसभा में सभी 67 वार्ड से कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होंगे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now