कटघोरा में हुई डकैती का 24 घंटे में खुलासा रिकवरी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी*

कोरबा छत्तीसगढ़

दिनांक 28 जनवरी 2025 को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया। चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर ₹42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कटघोरा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्रीमान पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजपाल चौहान (पिता – पीताम्बर चौहान), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – जमनीमुड़ा, थाना पाली

2. आशीष चौहान (पिता – स्व. रघुवर सिंह), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

3. सूरज चौहान (पिता – विश्राम सिंह), उम्र – 30 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

फरार आरोपी
(1) सोनू कंवर पिता दयाराम कंवर ,24 वर्ष, निवासी आंछी दादर थाना कटघोरा
(2) रमन अगरिया पिता फूल सिंह अगरिया , 20 वर्ष, निवासी जमनीमुडा थाना पाली

पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील

*कटघोरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होगा।*

 

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now