बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (चकरभाठा) श्री डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 29.01.2025 करे मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम उडगन फाटक के पास मोसा प्लेटिना काला नीला रंग क्रमांक सीजी10बीके 7832 मे अवैध शराब परिवहन कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल सिविल टीम गठित कर उडगन फाटक के पास घेराबंदी कर मोसा को रूकवाकर तलाशी लेने पर मोसा प्लेटिना मे रखे एक लाल काला बैग के अंदर कुल 35 पाव देशी मदिरा शराब मात्रा 7.200 लीटर कीमती 3900 रूपये मिलने पर आरोपी भागीरथी धृतलहरे के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्र.आर. 1034 अरविन्द तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन कश्यप व ज्वाला सिंह सोनी का विशेष योगदान रहा।










