बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 24.01.2025 को मुखबीर सूचना एक व्यक्ति अवैध रुप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर मौके पर पहुच कर आरोपी राजकुमार ध्रुव द्वारा 15 लीटर क्षमता वाले एक प्लास्टिक जेरीकेन मे भरा हुआ अवैध कच्ची महुआ शराब 06 लीटर कीमती 900 रू. जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना सिरगिट्टी की अहम भूमिका रही।









