थाना बिल्हा मे मनाया गया सडक सुरक्षा सप्ताह।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के तत्वाधान मे यातायात सडक सुरक्षा सप्ताह 2025 का माह जनवरी मे आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 23.01.2025 को थाना बिल्हा परिसर मे नोवा आयरल स्टील प्लांट दगौरी के जीएम श्री अमित कुमार, डीजीएम श्री कमल शर्मा की उपस्थिति मे श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी. आर. टण्डन, थाना प्रभारी बिल्हा व जनमान्य नागरिको की उपस्थिति मे सभा आयोजित करते हुये लोगो को यातायात नियमो का पालन कराते हुये वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से हेल्मेट पहने पहल करते हुये 300 से अधिक लोगो को निशुल्क हेल्मेट वितरण कर जागरूक किया गया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now