बेलपान मेन रोड से लगे BSNL टावर के अंदर घुसकर EXITE कंपनी 09 नग बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों तथा चोरी गये मसरूका को खरीदने वाले को तखतपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 19-01-2025 को बीएसएनएल आफिस से ‍ 09 EX‍ITE कंपनी की नई बैटरी चोरी के प्रार्थी समीर कुमार भगत की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर मे धारा 305, 331 (4) BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास का बारिकी से निरीक्षण कर लोगो से पुछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के संदेही आरोपियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया जो उक्त आरोपियों द्वारा चोरी करना एवं चोरी गये मसरूका को यश कसार बर्तन दुकान वाले के पास बेचना बताये। आरोपीगणों के कब्जे से अपराध मे प्रयुक्त सामाग्री पाना पेंचीस कटर आरी तथा यश कसार के कब्जे से चोरी गये सम्पती 09 नग EXITE को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से ‍गिरफतार कर ‍न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे तखतपुर थाना स्टाफ एवं सायबर सेल बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now