क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शत्रुहन निर्मलकर पिता स्व. कुंवर सिंह निर्मलकर उम्र 50 वर्ष निवासी लिंगियाडीह ने दिनांक 18.01.2025 के रात्रि में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 08.00 बजे अपने साथी नाथूराम राजपुर के साथ गायत्री मंदिर के पास खड़ा था तभी नाबालिक बालक इसके साथी नाथूराम को धक्का मार दिया जिससे वह मेरे साथी को धक्का क्यों मार रहे हो कहकर मना किया जिससे क्षुब्ध होकर नाबालिग ने अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये चाकू दिखाकर डराते हुये मारपीट कर भाग गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर विधि से संघर्षरत् नाबालिक को लिंगियाडीह में घेराबंदी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now