क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रदीप कश्यप पिता विष्णु कश्यप निवासी अशोक नगर खमतराई का दिनांक 10.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन निर्मला कश्यप किराये के मकान में कालीबाड़ी बंगालीपारा सरकण्डा में रहती है। आज दिनांक 10.01.25 के रात्रि करीब 08.00 बजे फोन कर रोते हुये बताई कि सनत कश्यप शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था जिसे मना करने पर शादी नहीं कर रही है कहकर जान से मारकर खतम कर दूंगा कहते हुये चाकू से मार रहा है जान से खतम कर देगा कहते हुये रो रही थी। तब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर जाकर देखे तो आसपड़ोस के लोग उसे ईलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर गये हैं अस्पताल में जाकर देखे तब बहन निर्मला

कश्यप के कंधे, पीठ, चेहरा, पेट, पैर में गंभीर चोंट के निशान हैं जिसका ईलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है, सनद कश्यप द्वारा मेरी बहन की हत्या करने के नियत से चाकू से मारकर गंभीर चोंट पहुंचाया र्है प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी किया गया जो आरोपी अपने सकुनत से फरार था। जिसकी लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि दिनांक 16.01.25 को आरोपी सनद कश्यप कोर्ट में सरेण्डर करने उपस्थित होने पर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी सनद कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now