बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार संध्या स्ट्रीट पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 14.01.2025 को सूचना मिला कि साइंस कालेज ग्राउण्ड में मेला समाप्त होने पर दुकानदारों द्वारा अपना सामान समेट रहे थे जहां एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर दुकानदारों एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी अनुराग श्रीवास निवासी नयापारा सिरगिट्टी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।









