बिलासपुर छत्तीसगढ़
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विनोद कुमार सूरज पिता स्व अमेलाल सूर्यवंशी निवासी बाजार पारा सीपत थाना सीपत ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.01.2025 के रात्रि 10.00 बजे खाना खाकर सो रहा था कि अचानक प्रार्थी के घर के पास गली माहल्ले के कई लड़कों के द्वारा पुराने रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गेट का दरवाजा को अंदर से बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे इंट पत्थर से फेंकर कर मारा है। जिससे प्रार्थी के हाथ कोहनी के पास चोंट लगा है प्रार्थी के घर में रखे स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीजी 8872, माटर पंप, बीजली मीटर को तोडफोड किया है रिपोर्ट पर कई गंभीर धाराओं के तहत् अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये हालात से विरष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा निर्देश पर सीपत पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी गण के विरूध्द अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस के सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।









