ब्रैकिंग न्यूज़
कोरबा। आज गौरा पूजा के अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इसी दौरान फ्लोरा मैक्स में ठगी का शिकार हुई महिलाएं, जो तानसेन चौक पर चक्का जाम कर बैठी थीं, कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं और मंत्रियों का घेराव किया। महिलाएं अपनी समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग करने लगीं।
यह महिलाएं फ्लोरा मैक्स द्वारा ठगी का शिकार हो चुकी थीं और अपनी मेहनत की कमाई की वापसी के लिए अधिकारियों से मदद चाहती थीं। मंत्री रामविचार नेताम और लखन लाल देवांगन कार्यक्रम स्थल पर बैठे हुए है महिलाये उनसे मुलाकत कर अपनी समस्याएं सुनाने गेट पर इंतजार कर रही हैं। साथ ही, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
अब यह देखना बाकी है कि मंत्री इस मुद्दे पर क्या आश्वासन देते हैं और महिलाओं की समस्याओं का समाधान कैसे होता है।











