बिलासपुर छत्तीसगढ़
दिनाँक 08/01/2025 व दिनाँक 09/01/2025 को प्रार्थी शिवकुमार राज निवासी सॉधीपारा रतनपुर व उमाशंकर यादव निवासी खॅुटाघाट रतनपुर के द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खॅुटाघाट रतनपुर के पास दो अलग- अलग फार्म हाउस से एक नग टुल्लू पम्प, एक दीवान, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, केबल वायर तथा खेत में लगे सबमर्सिबल पम्प को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। कि प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर चोरी गई मशरूका व अज्ञात चोरी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में टीम गठित कर व मुखबीर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। कि घटनास्थल के आसपास के लोगों के द्वारा ग्राम खॅुटाघाट निवासी पुरूषोत्तम पटेल के उपर संदेह व्यक्त करने पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पुलिस द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा उक्त दोनों स्थानों से मशरूका चोरी करना व भरारी निवासी जयकिशन ऊर्फ गोलू साहू के पास बिक्री करना बताने से चोरी की मशरूका की खरीदी करने वाले आरोपी जयकिशन साहू से एक नग टुल्लू पम्प, एक दीवान, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन, केबल वायर को व सबमर्सिबल पम्प को आरोपी पुरूषोत्तम पटेल से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. संजय यादव, राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।









