आज श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी 14 करोड़ से अधिक की राशि*

छत्तीसगढ़ जनवार्ता
रायपुर। गुरुवार को श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन प्रदेश के 37 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवार जनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे।
विष्णुदेव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की जनवरी से नवम्बर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रूपए अंतरित किया जा चुके हैं। गुरुवार को श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में शाम 4 बजे 37355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे।
0 15 ई रिक्शा धारकों को दिए जायेंगे 1–1 लाख
इसी तरह पंजीकृत 15 ई रिक्शा धारकों को 1–1 लाख की राशि का वितरण भी श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा गुरुवार को किया जायगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now