महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने 18 घंटे के भीतर ही किया गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.01.2025 को पीड़ित महिला द्वारा आरोपी प्रदीप सोनवान के विरुद्ध घर में घुसकर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ,श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा(भा.पु.से.) को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी को धरपकड़ करने की निर्देश प्राप्त हुए जिसे परिपालन में तोरवा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप सोनवान को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now