धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक   रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार संध्या स्ट्रीट पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है। कि दिनांक 27.12.2024 को भ्रमण दौरान आकस्मिक चेकिंग किया जा रहा था, दौरान भ्रमण के सोनू पान ठेला के पास देवरीडीह में आकाश तांबे द्वारा लोहे का फरसा लहराकर राहगीरों को भयभीत करने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी रेड कार्यवाही कर आरोपी आकाश तांबे को सोनू पान ठेला देवरीडीह के पास से पकड़ा गया। जिसके कब्जे से लोहे का फरसा जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now