पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा:- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्रिसमस के मौके पर कोरबा व छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया है। उन्होने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारा के साथ रहने की सीख दी है। प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व हैं। यह पर्व धार्मिक मायनो के साथ सांस्कृतिक व भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व माना जाता हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now