विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालक को किया गया बाल न्यायालय में पेश

बिलासपुर छत्तीसगढ़

विवरण इस प्रकार है कि थाना मस्तुरी मे प्रार्थिया की बेटी के साथ अनाचार की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर मामले मे विवेचना किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी को हिरासत में लेने का निर्देश प्राप्त हुआ।
जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदयन बेहार और सीएसपी सरकंडा श्री सिध्दार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तूरी सईद अख्तर के नेतृत्व में चौकी मल्हार प्रभारी ओंकारधार दिवान के हमराह में अपचारी बालक को पकड़ा गया। मामले के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड लिया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now