बिलासपुर पुलिस के द्वारा सटोरियो के विरूद्व कडा प्रहार*

बिलासपुर छत्तीसगढ़

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिटटी क्षेत्र में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में थाना सिरगिटटी के द्वारा अवैध कारोबार पर नकेल कंसने के लिए मुखबिर का जाल फैलाया गया है, मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा टीम तैयार कर बाजार चौक, तिफरा, यदुनंदन नगर तिफरा, सब्जी मण्डी मंण्डी तिराहा रेड कार्यवाही की गई जहां पर अलग-अलग स्थान स्थान पर रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पटटी लिखते मिले पृथक-पुथक कुल जुमला रकम 21210 रूपये को आरोपियो के कब्जे से जप्त कर आरोपियो के विरूद्व थाना सिरगिटटी मे धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

*नाम आरोपी – 1. *संतोष कश्यप पिता भागलाल उम्र 48 वर्ष सा0 यादव नगर तिफरा*
2. *पूरन लाल विश्वकर्मा पिता भाऊलाल उम्र 34 साल सा0 विजय नगर तिफरा*
3. *हेमंत दुबे पिता मनहरण लाल उम्र 48 सा0 आर.के. रेसीडेन्सी तिफरा*
4. *धनलाल साहू पिता बैकलराम साहू उम्र 48 साल सा0 बाजार चौक तिफरा*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now