अवैध सट्टा के कारोबार पर थाना सरकण्डा पुलिस का प्रहार

बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 19.12.2024 को सूचना मिला कि बसोड़ मोहल्ला बंधवापारा एवं चांटीडीह में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा सट्टा पट्टी खिलवा रहे हैं, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुयेमुखबीर के निशानदेही पर रामायण चौक चांटीडीह में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं बंधवापारा में हरिश वंशकार को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया जिनसे पूछताछ किया गया जिनके द्वारा देवेन्द्र सोनी के कहने पर मजदूरी में सट्टा लिखना बताये, जिनकी तलाशी पर सट्टा पट्टी, पेन एवं नगदी रकम 2500रू. बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत् संगठित रूप से अपराध कराने पर देवेन्द्र सोनी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपी जितेन्द्र पाण्डेय एवं हरिश वंशकार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now