विकास खण्ड समन्वयक पद पर की गई भर्ती की प्रक्रिया*

कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा 17 दिसम्बर 24/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला पंचायत- कोरबा में जनपद स्तर के विकासखण्ड समन्वयक – 04 पद के स्वीकृत संविदा रिक्त पदों कि पूर्ति किये जाने हेतु दिनांक 17.12.2024 को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित की गई। चयन समिति के अनुमोदन उपरांत विकासखण्ड समन्वयक (संविदा) पद के कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार मे अभ्यर्थियों को प्राप्त परीक्षा परिणाम तथा अनंतिम मेरिट सूची जारी करते हुए, दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिन अभ्यर्थियों को अनंतिम मेरिट सूची के संबंध मे दावा आपत्ति हैं, वे अपना अभ्यावेदन दिनांक 18.12.2024 से दिनांक 20.12.2024 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम, अनंतिम मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की ओ.एम. आर. शीट, प्रश्न पत्र, मॉडल आन्सर जिले की वेब साईट- www-korba.gov.in का अवलोकन अभ्यर्थी द्वारा किया जा सकता है एवं जिला पंचायत कोरबा / लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now